दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे pgadmission.uod.ac.in पर लॉगिन कर 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपए भरने होंगे। साइबर सुरक्षा और विधि कोर्स में पीजी डिप्लोमा के लिए अभ्यर्थियों को 2000, जबकि अन्य को 1500 रुपए भरने होंगे।